औरैया, मई 29 -- अजीतमल, संवाददाता। जिला गंगा समिति द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत भूरेपुर कला में प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला में एलएनएफआई के अध्यक्ष आदित्य कुमार एवं फार्मर मास्टर ट्रेनर लाखन सिंह कुशवाहा ने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। लाखन सिंह कुशवाहा ने कहा कि वनीकरण और प्राकृतिक खेती एक-दूसरे के पूरक हैं। पर्यावरण और नदियों को सुरक्षित रखने के लिए प्राकृतिक खेती के साथ-साथ पौधरोपण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने किसानों को खेतों की मेड़ों पर पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेतों की जुताई के बाद उन्हें खाली नहीं छोड़ना चाहिए। इससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और भूमि ...