प्राकृतिक खेती अपना कर आय बढा सकते हैं किसान
गोरखपुर, जून 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। खेत बचाओ अभियान 2026 के तहत ग्राम पंचायत बभनगांव एवं मझौवा दूधनाथ में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल, संयुक्त कृषि निदेशक बस्ती मंडल रामबचन राम, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार, श्रीराम मौर्य, अमित शुक्ला, ग्राम प्रधान मनोज यादव आदि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि मृदा परीक्षण आधारित खेती को किसान अपना लें। किसानों को पर्यावरण संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाना चाहिए। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. वीबी सिंह ने प्राकृतिक खेती की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया यह भी पढ़ें- प्राकृतिक व जैविक खेती के जरिये किसान बचाएं मृदा की उवर्रता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.