प्राकृतिक खेती अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में दें योगदान
सोनभद्र, जून 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय मंगुराही में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य ने की। कार्यशाला में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को कम करने तथा किसानों की आय बढ़ाने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि जनपद में वर्तमान में प्राकृतिक खेती के 22 क्लस्टर संचालित हैं, जिनसे 2750 किसान जुड़े हुए हैं। उन्होंने किसानों से जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी और नीमास्त्र जैसे प्राकृतिक उत्पादों का प्रयोग कर रसायन मुक्त एवं स्वास्थ्यवर्धक खेती अपनाने की अपील की। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.