प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान बने सम्पन्न
बहराइच, अप्रैल 26 -- बाबागंज। देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कालेज रामपुर रुपईडीहा में किसान परिषद के तत्वावधान में रविवार को विष मुक्त खेती नशा मुक्त गांव विषय पर चौपाल का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री बनवाने और प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जिले में 120 क्लस्टर बनाए गए हैं। जहां चयनित किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जोर दिया और अत्यधिक रासायनिक खाद के नुकसान बताए। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा ने बताया कि कृषि विभाग की सभी योजनाएं ऑनलाइन हो गई हैं और बीज वितरण टोकन व ई-लॉटरी के माध्यम से होगा। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने हाईटेक नर्सरी और फलदार पौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.