बहराइच, मार्च 23 -- फखरपुर। फखरपुर के ग्राम अलादादपुर में सोमवार को लोक भारती संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राकृतिक खेती पर जोर दिया गया। लोक भारती के जिला संयोजक रामसेवक वर्मा ने बताया कि प्राकृतिक कृषि मॉडल के अनुरूप अनिरुद्ध यादव के खेत में अरहर मसूर व जिमीकंद की खेती कराई गई है। प्रांत संयोजक हनुमान प्रसाद, संयोजक राम सेवक वर्मा ने बताया कि बैठक में आगे की योजना के अनुसार किसानों को बिना खाद व बिना फ़र्टिलाइज़र के हरी सब्जी फल व फूलों को की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इस मौके पर मगन बिहारी, अनिरुद्ध यादव, रमेश चंद्र मिश्र, वीरेंद्र गुप्ता, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.