प्राकृतिक एवं जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय
हरदोई, जून 19 -- हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को कृषि प्रसार केंद्र में प्राकृतिक एवं जैविक खेती विषयक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभों और टिकाऊ कृषि प्रणाली के महत्व की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। विशेषज्ञों ने जैविक उर्वरकों एवं जैविक कीटनाशकों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- प्राकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.