दरभंगा, मार्च 23 -- दरभंगा/जाले, हिटी। गत 20 और 21 मार्च को आंधी-पानी की वजह से जिले के ईंट उद्योग संचालकों को भारी क्षति हुई है। जिले के 225 ईंट भट्ठा परिसरों में पसरी करोड़ों कच्ची ईंट क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस प्राकृतिक आपदा ने ईंट भट्ठा संचालकों को बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। इससे ईंट भट्ठा संचालकों में मायूसी छाई हुई है। प्राकृतिक आपदा से उनकी भरपाई कैसे हो, इसके लिए दरभंगा जिला ईंट निर्माता संघ की ओर से क्षति का आकलन किया जा रहा है। ईंट भट्ठा संचालकों का दर्द है कि सरकार को खनन टैक्स सहित सभी तरह के टैक्स समय पर देते हुए भी उन्हें सरकार से किसी भी तरह की मदद नहीं मिल पाती है। किसानों की फसल क्षति योजना की तरह उनकी कच्ची ईंटों की क्षति को लेकर कोई इंश्योरेंस की व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में ईंट भट्ठा संचालकों को कर्ज में डूब...