गोपालगंज, मार्च 19 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि। प्राकृतिक आपदा से बचाव तथा आपदा के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदर प्रखंड के खैरटिया पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को जीविका दीदियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित जीविका दीदियों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे अग्नि, बाढ़, भूकंप, सर्पदंश और ठनका से बचाव के सभी उपाय बताए गए। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने जीविका दीदियों के बीच विभिन्न आपदाओं से बचाव से संबंधित पंपलेट और हैंडबिल का वितरण भी किया। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रेमचंद्र राम ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के समय जानकारी के अभाव में लोग घबराकर गलत निर्णय ले लेते हैं। जिससे कई बार जान-माल का नुकसान हो जाता है। उन्होंने आग, बाढ़, भूकंप, सर्पदंश और ठनका के दौरान बचाव के सरल तरीके बताए। अधिकारियों ने मौके पर मॉक ड्रिल क...