अररिया, अप्रैल 25 -- भरगामा। निज संवाददाता धनेश्वरी पंचायत अंतर्गत बैजूपट्टी में अग्निशमन विभाग की ओर से ग्रामीणों के बीच आग से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अग्निशमन दल के द्वारा डेमो प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को आग लगने की घटनाओं से बचाव एवं सुरक्षा के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। लोगों को अजीत कुमार एवं चालक प्रहलाद कुमार की टीम ने नुक्कड़ नाटक के जरिए बताया गया कि किस प्रकार छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़ी आगजनी की घटनाओं का कारण बनती है। हालांकि समय रहते सतर्कता बरतकर इन घटनाओं से बचा जा सकता है। अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं अधिक होती है इसलिए विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया घरों में बिजली के तारो...