बागपत, मई 18 -- बागपत। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हुए बागवानी फसलों के नुकसान के लिए किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी निधि सिंह ने किसानों से अपील की है कि तीन दिन के अंदर प्रभावित किसान नुकसान की सूचना कार्यालय में देंगे, ताकि मुआवजे के लिए क्षतिपूर्ति का आकलन किया जा सके। बताया कि प्राकृतिक आपदा के चलते जिन किसानों को औद्यानिक फसलों को नुकसान हुआ उन्हें राज्य आपदा मोचन निधि के नियमों के तहत जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद मुआवजा दिया जाएगा। कार्यालय में सूचना मिलते ही टीम द्वारा प्रभावित फसलों का मौका मुआवजा, सर्वे कराया जाएगा। उसके बाद ही क्षतिपूर्ति की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...