नवादा, मई 13 -- जिले भर में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ अपनी मेहनत की बदौलत आत्मनिर्भर बन रहीं जीविका दीदियां अब प्राकृतिक आपदा के दौरान आम लोगों को बचाने में अहम भूमिका निभाएंगी। जिला परियोजना ने जीविका समूहों से जुड़ी सभी दीदियों को विशेष प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम निर्धारित किया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत स्तर पर पर संचालित जीविका समूहों की प्रत्येक सप्ताह होने वाली बैठक के क्रम में 15 जून से अगले 15 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर जीविका के क्षेत्रीय व सामुदायिक समन्यकों को मास्टर ट्रेनर के रूप नियुक्त किया गया है। सही जानकारी के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी, ठंड व बरसात में होने वाले प्राकृतिक आपदा के दौरान कई लोगों की आसमयिक मौत हो जाती है। कई लोगों को की मौत सर्पदंश व अगलगी के दौरान भी हो जाती है। छोट...