प्राकृतिक आपदा में सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी : शिल्पी
रांची, मई 9 -- चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को आयोजित प्राकृतिक आपदा राहत वितरण कार्यक्रम में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ संवेदनशीलता से खड़ी है और राहत राशि सीधे लाभुकों तक पहुंचाई जा रही है। कार्यक्रम में मंत्री ने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित 152 लाभुकों के बीच कुल 16,05,430 रुपये की सहायता राशि का वितरण किया। उन्होंने बताया कि सांप काटने, डूबने, सड़क दुर्घटना, वज्रपात, घर एवं फसल क्षति से प्रभावित लोगों को राहत दी जा रही है। वज्रपात से पशुओं की मृत्यु पर 60 हजार रुपये से अधिक तथा अन्य दुर्घटनाओं में आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर 4 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाती है।
सरकारी योजनाओं की जानकारी मंत्री ने ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.