प्राकृतिक आपदा में फसलों को क्षति होने पर बीमा से मिलेगी राहत
गोंडा, जुलाई 14 -- गोण्डा, संवाददाता। खरीफ सीजन में मौसम की अनिश्चितता के बीच कृषि विभाग ने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील की है। विभाग के अनुसार किसान धान फसल के लिए 1484 रुपये प्रति हेक्टेयर और मक्का फसल के लिए 478 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम जमा कर अपनी फसल को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से सुरक्षित कर सकते हैं। फसल बीमा कराने की अंतिम तारीख 31 जुलाई तक है। योजना के तहत बाढ़, सूखा, अतिवृष्टि, जलभराव, ओलावृष्टि, आंधी, चक्रवात समेत अन्य प्राकृतिक आपदाओं से फसल को होने वाली क्षति पर नियमानुसार बीमा दावा मिलता है। कटाई के बाद निर्धारित अवधि में प्राकृतिक कारणों से होने वाले नुकसान को भी योजना में शामिल किया गया है। इससे किसानों को आर्थिक राहत मिलती है। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि बदलते मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.