सराईकेला, मई 26 -- राजनगर,। प्रखंड के पोटका पंचायत अंतर्गत ग्राम-कमारबासा में तेज हवा ने तबाही मचाई है। दोपहर 3 बजे आई मात्र 15 मिनट की तेज हवा ने ग्रामीणों के घर उजाड़ दिए। इस प्राकृतिक आपदा में कई ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कमारबासा निवासी साधु केराई ने हाल ही में जमीन खरीद कर नया घर बनाया था। लेकिन प्रकृति के प्रकोप के आगे महज 15 मिनट की तेज हवा ने उनके नए घर के एस्बेस्टस को उड़ा दिया। वहीं कारिया हेम्ब्रम के घर को भी क्षति पहुंची है। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से करकट का मकान उड़ा, लाखों की संपत्ति क्षतिग्रस्त हवा से गांव के कई अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना में ग्रामीण अजीत तियु, मंगल गोप, लाल मुर्मू और विजय तियु के घरों का खपरा और टाली...