सिमडेगा, दिसम्बर 29 -- सिमडेगा। वर्ष 2025 समाप्ति की ओर है। जिले के लिए यह वर्ष प्राकृतिक आपदाओ और सड़क दुर्घटना के लिए बेहद चुनौतीपुर्ण रहा। दुर्घटना और घटना दोनों ने जनजीवन को प्रभावित किया। प्रशासन एवं समाज सेवियों के द्वारा लगातार प्रयास किए गए लेकिन फिर भी पूरे वर्ष भर हालात चिंता पैदा करते रहे। जिले में इस वर्ष सड़क दुर्घटना से लेकर वज्रपात आदि के कुल 416 मामले सरकारी आंकड़ो में दर्ज किए गए है। जो सड़कों पर असावधानी से लेकर प्राकृतिक कहर तक की दास्तान बता रही है। सरकारी आंकड़े के अनुसार प्राकृतिक आपदा के 416 मामलो में कुल 14034500 रुपए का मुआवजा भुगतान किया गया। एसी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2025-26 में अबतक सड़क दुर्घटना के 22 मामलों में कुल 22लाख रुपए, सर्पदंश के 14 मामलों में 56 लाख, पानी में डूबने के 07 मामलों में 28 लाख...