धनबाद, अगस्त 26 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता झारखंड राज्य खाद्य आयोग की अध्यक्ष शबनम परवीन ने सोमवार को सर्किट हाउस में जिले के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत संचालित योजनाओं की वस्तुस्थिति, शिकायतों के निष्पादन, आकस्मिक खाद्यान्न कोष से जिलास्तर पर आवंटन, पंचायत स्तर पर राशि की उपलब्धता एवं व्यय समीक्षा की। उन्होंने प्राकृतिक आपदा आने पर इस योजना से जरूरतमंदों को राशन देने का निर्देश दिया। उन्होंने आकस्मिक खाद्यान्न कोष का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। कहा कि यह व्यवस्था प्राकृतिक आपदा, सूखा या अन्य विषम परिस्थितियों में जरूरतमंदों को तत्काल खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए है। खासकर वैसे परिवारों के लिए जिनका राशन कार्ड तत्काल नहीं बन पाता या किसी अन्य कारण से वे खाद्यान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.