बदायूं, अप्रैल 10 -- शहर के दास कॉलेज में भारत स्काउट गाइड के पांच दिवसीय स्पेशल इंट्रोडक्टरी कोर्स के चौथे दिन बीएड प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाना, विभिन्न प्रकार की गांठें-बंधन और प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग दी गई। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान में युद्ध और प्राकृतिक आपदाएं मानवता के लिए बड़ी चुनौती हैं। उन्होंने युवाओं से शांति और संवाद के जरिए भाईचारा स्थापित करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने खोज के चिन्हों के माध्यम से जंगलों में भ्रमण, स्ट्रेचर बनाना और मरीजों को सुरक्षित ले जाने की कला सीखी। इससे पूर्व, डॉ. सत्यम मिश्रा ने स्काउट ध्वज फहराया और युवाओं को अनुशासित रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लि...