सीवान, जून 24 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के परिसर में सोमवार को आत्मा सीवान के द्वारा प्राकृतिक खेती जिला कर्मशाला सह खेत बचाव अभियान के तहत एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप भाजपा सीवान पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को शॉल देकर आत्मा सीवान के उप निदेशक के के चौधरी ने स्वागत किया।

कार्यक्रम का उदघाटन इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र प्रसाद ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए आए हुए किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि किसान जैविक खेती आने वाले पीढ़ी को बीमार होने से बचाए। उन्होंने अपनी बाड़ी, अपनी सब्जी का श्लोगन देते हुए कहा अपने खाने योग्य सब्जी का उ...