रायबरेली, अप्रैल 11 -- सलोन,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में स्थिति एक प्राईवेट स्कूल में छात्र की पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्र के परिजनों ने पुलिस को शिक्षक के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। हालांकि प्राईवेट स्कूल संचालक की ओर से उक्त शिक्षक को स्कूल से निकाल दिए जाने की जानकारी मिली है। कस्बे के मौलाबख्श कॉलोनी निवासी मोहम्मद फैज पुत्र रईस अहमद क्षेत्र के बगहा गांव में स्थिति प्राईवेट स्कूल में कक्षा आठ का छात्र हैं। बीते शुक्रवार को भी विद्यालय गया था। विद्यालय में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षक और छात्र के बीच स्कूल की डायरी पर अभिभावक के हस्ताक्षर न होने को लेकर कुछ कहासुनी हुई। इस बात से नाराज शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। इस घटना की जानकारी पर विद्यालय प्रशासन ने आरोपी ...