काशीपुर, जुलाई 3 -- बाजपुर, संवाददाता। निजी बैंक में एक व्यक्ति के एफडी खाते में जाम आठ लाख रुपये गायब हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आज्ञत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नंदपुर नरका टोपा कॉलोनी निवासी रियाज अहमद पुत्र हाफिज अहमद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने तीन जनवरी 2025 को एक निजी बैंक में आठ लाख रुपये की एफडी कराई थी। यह एफडी चार जून 2026 को परिपक्व होनी थी। आरोप है कि अवधि पूरी होने के बाद जब वह एफडी की रकम लेने बैंक पहुंचे तो बैंक प्रबंधन ने बताया कि राशि पहले ही निकाली जा चुकी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: करोड़ों रुपये लेकर फरार हुए निजी बैंक संचालक व कर्मी बैंक की ओर से उपलब्ध कराए गए खाते के स्टेटमेंट में भी रकम निकाले जाने का उल्लेख है। पीड़ित ने कहा कि, एफडी कराने के बाद उन्होंने कोई राशि ...