देवघर, जनवरी 2 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के बरमसिया निवासी राहुल कुमार राउत, पिता- दिलीप राउत ने चार लोगों के खिलाफ रंगदारी मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि 1 जनवरी रात लगभग 9:30 बजे कार्य स्थल कुंडा थाना के डिवाईन हॉस्पिटल से निकलकर घर जा रहा था। बीएड कॉलेज के पीछे जोरिया के पास अंबेदकर नगर बरमसिया निवासी मिलन पासवान, पिता- बेदी पासवान, पप्पु रमानी उर्फ टारजन, पिता- लालू राम, गोलू रमानी, पिता- लालू राम, रवि शंकर पंडित, पिता- नामलूम ने रोक लिया। आरोपी गोलू रमानी व मिलन पासवान ने शराब पिलाने के लिए रुपए की मांग की। विरोध करने पर सभी ने मारपीट की। एक आरोपी ने सरिया से वार कर घायल कर दिया। उसी क्रम में दूसरे आरोपी ने पॉकेट में रखे सात हजार रुपए, चांदी की लगभग 5 ग्राम चेन छीन ली। उसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.