हरदोई, जनवरी 29 -- शाहाबाद। नगर के बेझा चौराहे के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बुधवार रात इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही और गलत टांके भरने का आरोप लगा हंगामा किया। महिला की पहचान 30 वर्षीय रुचि के रूप में हुई है। पति राजीव ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पत्नी को अल्ट्रासाउंड के लिए बेझा चौराहे के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। डॉक्टर ने प्रसव पीड़ा बता तत्काल भर्ती कर ऑपरेशन की सलाह दी। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद नवजात का जन्म हुआ पर ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की लापरवाही के कारण टांके गलत भर दिए गए। इसके चलते महिला को लगातार रक्तस्राव होता रहा। इससे स्थिति बिगड़ने लगी। आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें बाहर निकालकर दोबारा ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसी दूसरे ऑपरेशन के दौरान शाम रुचि की मौत हो गई। महिला की म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.