प्राइवेट हॉस्पिटल और होटलों पर सख्त हुई सम्राट सरकार, मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद एक हफ्ते में मांगे सर्टिफिकेट
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 4 -- मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ऐक्शन में दिख रही है। बिहार सरकार ने राज्य के सभी प्राइवेट हॉस्पिटल और होटलों से एक सप्ताह के भीतर जरूरी जानकारी और सर्टिफिकेट मांगे हैं। अग्निशमन विभाग ने नियमों को ताक पर रखने वाले अस्पतालों को सील करने की चेतावनी भी दे दी है। मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार तड़के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। प्रथमदृष्टया अस्पताल में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। अग्निशमन विभाग ने शॉर्ट सर्किट की बढ़ती हुई घटनाओं को देखते हुए निजी अस्पतालों को एक हफ्ते के भीतर इलेक्ट्रिक लोड एनलासिस सर्टिफिकेट जमा कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद अग्निशमन विभाग अस्पतालों की जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.