आरा, जून 7 -- बिहिया। निज संवाददाता प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक बैठक बिहिया के यूनिवर्सल (10 2) पब्लिक स्कूल में रविवार को हुई। बैठक में निजी विद्यालयों के संचालन, शिक्षा विभाग के नए दिशा-निर्देशों के अनुपालन और संगठन की मजबूती पर विस्तार से रणनीति बनाई गई।

बैठक की वर्षगांठ एसोसिएशन के एक वर्ष पूरे होने की खुशी में केक काटकर वर्षगांठ मनाई गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नीलकमल सिंह ने की और संचालन सचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार ने किया। उद्घाटन अध्यक्ष मिथिलेश रंजन, उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, मुख्य सचेतक नीरज कुमार सिंह, सचिव मनोज कुमार और समन्वयक सियाराम ओझा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सदस्य उपस्थित बैठक में प्रखंड के विभिन्न निजी विद्यालयों के निदेशक एवं एसोसिएशन के लीडर्स बड़ी संख्या में उपस्थित ...