प्राइवेट स्कूल में 3 साल की बच्ची से गंदी हरकत, नाबालिग डांस टीचर पर रेप केस दर्ज
संवाददाता, अगस्त 24 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कैंट क्षेत्र स्थित एक निजी प्ले स्कूल में तीन साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न की शिकायत उसके परिवार ने की है। आरोप स्कूल के नाबालिग डांस टीचर पर है। बच्ची की मां की तहरीर पर नाबालिग डांस टीचर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक निजी प्ले स्कूल में तीन साल की बच्ची जाती है। शनिवार को स्कूल से घर लौटने पर उसने मां से निजी अंग में दर्द की शिकायत की। मां ने जांच की तो बेटी की हालत देख सन्न रह गई। बच्ची के निजी अंग में चोट थी। वह परिजनों के साथ पहले स्कूल और फिर थाने पहुंची। शिकायत पर पुलिस स्कूल पहुंची और स्टाफ से पूछताछ के साथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कराई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.