वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों ने गुरुवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर निजी विद्यालयों की शुल्क प्रतिपूर्ति और टैक्स में छूट की मांग की। एसोसिएशन ने आरटीई शुल्क प्रतिपूर्ति के अलावा नगर निगम के विभिन्न टैक्सों में छूट और अभिभावकों को दी जाने वाली सहायता राशि के भुगतान को भी ज्ञापन में जोड़ा है। एसोसिएशन ने सत्र 2025-26 के लिए आरटीई शुल्क की कम या अब तक नहीं की गई प्रतिपूर्ति का मुद्दा उठाया। कई विद्यालयों की पिछले सत्रों की प्रतिपूर्ति भी न मिलने की शिकायत की। एसोसिएशन ने हाउस टैक्स की तरह ही कूड़ा टैक्स, सीवर टैक्स और वाटर टैक्स से भी छूट की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय पटेल, हीरालाल बिंद, जिलाध्यक्ष महिला रूद्राणी हीरालाल बिंद, राम सकल सिंह, आलोक बाबू, प्रभात कुमार सिंह, रेखा पटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.