कोडरमा, अप्रैल 6 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन कोडरमा इकाई की जिलास्तरीय बैठक रविवार को चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल असनाबाद में हुई l बैठक की अध्यक्षता पासवां के जिलाध्यक्ष बीएनपी वर्णवाल व संचालन प्रवीण कुमार ने किया l बैठक में निजी विद्यालय से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई l जिलाध्यक्ष का लगातार स्वास्थ्य ख़राब रहने के कारण संघ के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों के द्वारा संगठन को सुचारु रूप से चलाने के लिए कार्यकारी जिलाध्यक्ष के रूप में अभय कुमार सिंह का चयन किया गया l धन्यवाद ज्ञापन पासवां प्रदेश सह जिला सचिव मो. तौफीक हुसैन ने किया। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, जयनगर प्रखंड सचिव नीलकंठ वर्णवाल, सतगावां प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, भुवनेश्वर कुमार, यतीतेन्द्र शर्मा, पल्लव बर्णवाल, ...