पूर्णिया, मई 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का 15 वर्ष पूरा होने पर शनिवार को रविंदर भवन पटना में स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी एवं सिक्किम नागालैंड के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद मौजूद रहे। स्थापना दिवस समारोह में विधान परिषद सदस्य संजीव चौरसिया के अलावा कई प्रशासनिक एवं विधान परिषद सदस्य उपस्थित रहे। पूर्णिया जिला से जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिन्हा के अस्वस्थ्य रहने के कारण जिला का प्रतिनिधित्व संगठन के जिला सचिव सह जिला प्रवक्ता राजेश कुमार झा ने किया। संगठन के संरक्षक जोश डेनियल, संयुक्त सचिव गौतम कुमार झा व नीलेश कुमार के अलावा 25 सामान्य निदेशक पूर्णिया से स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित रहे। समारोह में अच्छे निर्देशक के रूप में...