पटना, मार्च 11 -- बिहार के प्राइवेट स्कूलों में गरीब वर्ग के बच्चों के एडमिशन की तारीख आगे बढ़ गई है। शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों का निजी स्कूलों में नामांकन के लिए अब 10 दिन का और समय दिया गया है। पहले 10 मार्च तक नामांकन का आखिरी दिन था। अब इसे बढ़ाकर 20 मार्च कर दिया गया है। इस संबंध में बुधवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और डीपीओ को प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इस बार आरटीई के तहत इस बार 69193 छात्रों ने आवेदन किया था। इसमें 10 मार्च तक 40626 बच्चों का ही एडमिशन हो पाया है। लगभग 40 फीसदी बच्चों का नामांकन बाकी है। इसलिए एडमिशन की तारीख आगे बढ़ाई गई है। शिक्षा निदेशक ने अपने पत्र में नामांकन लेने से मना करने वाले स्कूल पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।(हिन्दुस...