लखनऊ, अगस्त 14 -- यूपी की योगी सरकार सरकारी के बाद प्राइवेट स्कूलों के टीचरों को भी सौगात देने जा रही है। अब इन्हें भी शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ मिल सकेगा। इससे प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों के लगभग तीन लाख टीचरों को राहत मिल जाएगा। सरकारी और एडेड विद्यालयों के बाद अब 35 हजार निजी स्कूलों के शिक्षकों का भी डाटा मांगा गया है। शिक्षकों व उनके आश्रितों को इसका लाभ दिया जाएगा। वहीं, सरकारी स्कूलों के दस लाख बच्चों को 12-12 सौ रुपए देने की तैयारी भी हो गई है। बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह कैशलेस चिकित्सा योजना के लिए विकसित पोर्टल http://cmtcts-upsdc-gov-in पर पंजीकरण कराएं। सभी जिलों को प्रोफॉर्मा निदेशालय की ओर से भेजा गया है और उस पर इन शिक्षकों का ब्...