मोतिहारी, अप्रैल 7 -- मोतिहारी। अखिल भारतीय परिवर्तनकारी अभिभावक संघ की ओर से अगरवा मोहल्ला में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत जेपी सेनानी समाजसेवी राय सुन्दर देव शर्मा ने अपना हस्ताक्षर कर किया । श्री शर्मा ने सभी अभिभावकों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा सेवा है व्यापार नहीं । आज जितने भी सरकारी स्कूल है वो सभी पहले के लोगों ने दान किया है। वहीं आज शिक्षा को सबसे ज्यादा मुनाफा खोरी वाला व्यापार बना दिया गया है । कुछ लोग इतना अनैतिक हो गए है कि अभिभावकों का शोषण करने के लिए कई तरह का मनगढ़ंत फीस ले रहे है। जिस व्यवस्था को दिखाकर प्राइवेट स्कूल का मासिक शुल्क निर्धारित है तो फिर उन्हीं व्यवस्थाओं के नाम पर अलग अलग शुल्क प्रत्येक वर्ष क्यों लिया जा रहा है। रंजीत गिरि ने कहा कि जब एनसीईआरटी की...