कन्नौज, अप्रैल 29 -- कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र में एक अधेड़ शिक्षक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना ठठिया क्षेत्र के भुन्ना मौजा स्थित उदैईपुरवा गांव निवासी श्रीनिवास 54 वर्ष पुत्र रामबालक एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। करीब तीन वर्ष पूर्व बीमारी के चलते उनकी पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। दो बेटियों के विवाह की चिंता उन्हें लगातार परेशान कर रही थी। हालांकि उन्होंने एक बेटी का विवाह कर दिया था। ग्रामीणों में चर्चा है कि दूसरी बेटी की शादी को लेकर वह गहरे तनाव में थे। बताया गया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.