सोनभद्र, मई 9 -- शक्तिनगर। शक्तिनगर से लेकर अनपरा के बीच सैकड़ों प्राइवेट चार पहिया वाहनों का उपयोग धड़ल्ले से कामर्शियल के रुप में किया जा रहा है। इसके चलते जहां राजस्व विभाग को टैक्स की क्षति हो रही हैं। वहीं टैक्सी नंबर मोटर मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय निवासी राहुल शर्मा, मुकेश सिंह, सुशांत, सुशील, एके राम आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्राइवेट नंबरों की गाड़ियों का कामर्शियल उपयोग कर मोटर मालिक उन प्राइवेट वाहनों से धड़ल्ले से सवारी ढोने का कार्य कर रहे हैं। यहां तक कि प्राइवेट नंबर के चार पहिया वाहनों के मालिक कम लागत में वन वे का भी उपयोग कर राजस्व को जहां क्षति पहुंचा रहे हैं। वहीं ...