लखनऊ, मार्च 18 -- माल क्षेत्र के निजी अस्पताल ने बुखार पीड़ित को डेंगू पॉजिटिव बताया। उसे तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रखा। डेंगू का इलाज किया। परिवारीजनों के पास जब पैसे खत्म हो गए तो मरीज को सरकारी अस्पताल ले गए। जहां बच्चे की डेंगू रिपोर्ट निगेटिव आई। सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद बच्चा ठीक हो गया। परिवारीजनों ने निजी अस्पताल पर कार्रवाई की मांग की है। पीननगर गांव निवासी सरोजनी ने बताया को 11 मार्च को ढाई वर्षीय बेटे आविश को बुखार आ गया था। वह बेटे को पास में ही स्थित निजी अस्पताल लेकर गईं। वहां डॉक्टर ने दवाइयां देकर घर भेज दिया। तीन दिनों तक बुखार न उतरने पर अस्पताल ने बच्चे को भर्ती करने की जरूरत बताई। परिवारीजनों ने बच्चे को भर्ती कराया। पिता अजीत ने बताया कि डॉक्टर ने बच्चे की जांच कराई। उसकी प्लेटलेट्स 33 हजार व डेंगू की रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.