देवरिया, अगस्त 8 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के मेहरौना में संचालित एक कथित प्राइवेट बैंक के संचालक पर खाताधारकों के लाखों रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगा है। निर्धारित अवधि पूरी होने के बावजूद खाताधारकों को उनकी जमा राशि वापस नहीं मिल रही है। इससे दर्जनों लोग आर्थिक संकट में हैं और न्याय की आस में थाने व संबंधित अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।पीड़ित खाताधारकों का आरोप है कि बैंक संचालक ने विभिन्न बचत योजनाओं के तहत लोगों से लाखों रुपये जमा कराए थे। योजना की अवधि पूरी होने के बाद भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब न तो पैसा लौटाया जा रहा है और न ही संचालक से संपर्क हो पा रहा है। जबकि संचालक का मोबाइल फोन भी बंद या रिसीव नहीं हो रहा है। खाताधारकों का कहना है कि उनकी मेहनत की कमाई बैंक में फंस गई ...