बस्ती, मई 20 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। छावनी कस्बे में एक प्राइवेट बस से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए बस पूरी तरह धुएं से घिर गई। घटना राम-जानकी तिराहे पर उस समय हुई, जब चालक ने सवारी बैठाने के लिए बस रोकी थी।

घटना का विवरण मौके पर मौजूद ग्रामीणों और दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कस्बे से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस में बस्ती और सिद्धार्थनगर जिले के कुल 32 यात्री सवार थे। जैसे ही बस छावनी कस्बे के रामजानकी मार्ग तिराहे के सर्विस लेन पर पहुंची, उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा। बस के चारों ओर धुआं फैलते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई। धुएं के कारण कई यात्री बाहर निकलने में असमर्थ हो गए और अपने सामान के साथ बाहर निकलने की क...