प्राइवेट बस के चालक पर लगाया मारपीट और लूट का आरोप
बदायूं, सितम्बर 8 -- उझानी। राजस्थान के जयपुर शहर से प्राइवेट बस से बदायूं आ रहे रोडवेज के संविदा परिचालक ने प्राइवेट बस के चालक पर चालक पर मारपीट कर रुपए और सोने की चेन अंगूठी मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राइवेट बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुलंदशहर जिले के थाना डिबाई कस्वे की शिव कॉलोनी निवासी रोडवेज का संविदा परिचालक सुशील कुमार शर्मा पुत्र राम प्रकाश ने बताया रविवार की रात वह जयपुर से बरेली जा रही रिंकू ट्रैवल की प्राइवेट बस बस पर ऑनलाइन टिकट लेकर बदायूं आने के लिए बैठे थे। बस में चालक परिचालक से विवाद हो गया। जिस पर उसने उनके साथ जयपुर में ही मारपीट कर सोने की चेन अंगूठी और मोबाइल छीन लिया। रास्ते में भी कई जगह उसके साथ अभद्रता की गई। उझानी आंबेडकर बाईपास चौराहे पर आने पर उसके साथ फिर से मारपीट की तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.