बस्ती, दिसम्बर 15 -- कलवारी (बस्ती)। हिन्दुस्तान संवाद कलवारी थाना क्षेत्र स्थित गंगऊपुर पेट्रोल पम्प के पास रविवार की शाम 5 बजे प्राइवेट बस ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी। इस द़ुर्घटना में बाइक बस में फंस गई और दूर तक घिसटती चली गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बहादुरपुर सीएचसी पर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कलवारी थाना क्षेत्र स्थित बेनीपुर गांव निवासी भोरई प्रसाद का पुत्र शिवचरन (32) और रणविजय का पुत्र राणा प्रताप (28) दोनों शटरिंग का काम करते थे। दोनों रविवार की शाम तकरीबन पांच बजे काम से घर लौट रहे थे। पांऊ की तरफ से दोनों बाइक से बेनीपुर जा रहे थे। बाइक लेकर वे गंगऊपुर पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे थे कि इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक प्राइवेट बस ने ठोकर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.