हरदोई, मई 21 -- हरदोई। हरदोई-बावन रोड पर बुधवार शाम प्राइवेट बस की टक्कर लगने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे पॉलिटेक्निक के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 50 वर्षीय अधेड़ साइकिल से सड़क किनारे जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अधेड़ गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

हिंदी ह...