मैनपुरी, जुलाई 29 -- थाना क्षेत्र मैनपुरी-किशनी मार्ग पर ग्राम डांडेहार कटरा समान के पास मंगलवार की शाम बाइक चालक को प्राइवेट वाल्वो बस ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक हाथरस से मैनपुरी दवा देने आया था। जनपद हाथरस के थाना सासनी क्षेत्र के ग्राम विक्कू निवासी 40 वर्षीय उमेश कुमार शर्मा पुत्र मुकुट बिहारी वैद्य गीरी का काम करते थे। वह हाथरस से प्रत्येक मंगलवार को मैनपुरी आकर लोगों को दवाएं देते थे। वह मंगलवार को किशनी क्षेत्र में दवाएं देने गए थे। मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे मैनपुरी-किशनी मार्ग पर ग्राम डांडेहार कटरा समान के निकट अपनी बाइक स्टार्ट कर रहे थे। तभी पीछे से बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उमेश कुमार शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना प...