श्रावस्ती, फरवरी 25 -- जमुनहा,संवाददाता। इंडो नेपाल हाइवे बांध पार कर दुर्गापुरवा घर लौट रही बालिका को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बालिका को बहराइच रेफर किया गया था, जिसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदहा के मजरा दुर्गापुरवा निवासी सौम्या यादव (06) पुत्री कमलेश यादव अपने घर के सामने इंडो नेपाल हाइवे को पार कर रही थी। वहां से लौटते समय जैसे ही वह सड़क पार करने लगी। तभी बारातियों को ले जा रही एक प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दिया। घटना में सौम्या गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर वहां से भागने में सफल रहा। परिजनों की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल बालिका को एम्बुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर में भर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.