जौनपुर, जुलाई 22 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर-प्रयागराज मार्ग पर कमालपुर गांव के समीप मंगलवार को प्राइवेट बस की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के पति की भी मौत चार साल पहले सड़क हादसे में ही हुई थी। गांव निवासी 60 वर्षीय सुदामा देवी पत्नी स्वर्गीय नन्हेलाल बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं। घर के सामने पहुंचते ही प्रयागराज की ओर जा रही एक प्राइवेट बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में उन्हें कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका के पति नन्हेलाल की भी करीब चार माह पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत...