मऊ, फरवरी 27 -- मऊ, संवाददाता। दिल्ली से बलिया जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस और बाइक की शुक्रवार को सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत भुजौटी कालोनी के पास टक्कर हो गई। इसमें तीन स्कूली छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत भुजौटी के पास शुक्रवार की दोपहर में दिल्ली से बलिया की तरफ जा रही प्राइवेट बस एक बाइक सवार से टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार तीन छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। बस चालक रवि ने बताया कि वह दिल्ली से बलिया जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवक ओवरटेक का प्रयास कर रहे थे और दुर्घटना हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.