प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों का नाम सार्वजनिक करने की मांग
प्रयागराज, जून 29 -- लोक विकास मंच का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सीएमओ डॉ. एके तिवारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों के नाम सार्वजनिक करने के बावत मांग पत्र सौंपा। अजय कुमार पंडित ने कहा कि जिले के सरकारी अस्पतालों में कितने डॉक्टर कार्यरत हैं, कितने डॉक्टर एनपीए का लाभ ले रहे हैं, कितने डॉक्टरों के नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं, इस बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल में राकेश कुमार त्रिपाठी, दीपक शुक्ला, सर्वेश कुमार पांडेय, विक्रम यादव, बृजेश कुमार पांडेय, अजीत सिंह, देवाशीष भट्टाचार्य, राजकुमार रावत, मृगांक शेखर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मरीजों को निजी अस्पताल भेजने की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.