नई दिल्ली, मार्च 14 -- अगर आपका Instagram पर काफी एक्टिव रहते हैं और दोस्तों से प्राइवेट बातें करने के लिए इंस्टाग्राम का ही इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बुरी खबर है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इंस्टाग्राम ने घोषणा की है कि वह अपने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग फीचर को बंद कर रहा है। यह अपडेट 8 मई, 2026 को लागू होगा, और आप इस ऐप पर एन्क्रिप्टेड चैट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यानी अब कंपनी चाहे तो आपके प्राइवेट मैसेज देख सकती है। कंपनी ने डायरेक्ट मैसेज से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का फैसला क्यों लिया है और इससे यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा, चलिए डिटेल में बताते हैं...इंस्टाग्राम एन्क्रिप्टेड चैट्स हटा रहा है। इंडियाटूडे की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने सबसे पहले दिसंबर 2023 में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन शुरू किया था, ताकि बातचीत सिर...