उरई, फरवरी 26 -- जालौन। कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मोहल्ला तोपखाना निवासी मोहम्मद सईद ने बताया कि उनके भाई वजीर की 25 वर्षीय पत्नी शबाना की डिलीवरी हुई थी। झांसी में चेकअप कराने के बाद वह घर आ गई थी। बुधवार रात अचानक शबाना ने बताया कि उसे घबराहट हो रही है। जिसके बाद परिजन उसे दिखाने के लिए कोंच रोड स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय में दिखाने के लिए ले गए। उन्होंने आरोप लगाया वहां डॉक्टर ने बिना जांच या चेकअप के मरीज को बोतल लगा दी और कुछ इंजेक्शन लगा दिए। जिसके चलते कुछ देर पर शबाना की हालत बिगड़ने लगी और उसकी मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी उसने त...