उरई, सितम्बर 9 -- उरई। संवाददाता तुलसीधाम मैरिज हॉल (पटेल नगर) के पास स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम कुंज हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. रुपाली राय सचान पर जल्दबाजी और लापरवाही पूर्वक गर्भाशय का ऑपरेशन करने से प्रसूता की मौत का आरोप लगा है। मृतका के पति धर्मराज सिंह सेंगर ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार डॉ रुपाली राय सचान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पहले ही इस मामले में डीएम से शिकायत के बाद सीएमओ जांच कमेटी भी गठित कर चुके है।शहर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी धर्मराज सिंह सेंगर ने तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी ज्योति सिंह को माह जून 2026 में गर्भाशय बाहर निकलने की शिकायत हुई थी। यह भी पढ़ें- निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद महिला की पीजीआई में मौत ...