हमीरपुर, मई 3 -- राठ। क्षेत्र के हरसुंडी गांव में प्राइवेट डॉक्टर की गलत दवा और ड्रिप चढ़ाने से सात वर्षीय बच्चे की हालत बिगड़ गई। उसे ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जीवन और मौत से जूझ रहा है। पिता की शिकायत पर गांव आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले की जांच की। हरसुंडी गांव निवासी रामआसरे अनुरागी ने बताया कि गत 28 अप्रैल को सात वर्षीय पुत्र शिवम के पेट में अचानक दर्द उठा। इलाज के लिए गांव के ही प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। आरोप लगाया कि डॉक्टर ने कुछ दवाइयां दी और ड्रिप चढ़ा दी। दो घंटे के इलाज के बाद शिवम की हालत और अधिक बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में परिजन शिवम को राठ के प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां गलत दवा के सेवन से शिवम के शरीर में संकरण फैलने की बात कही गई। गंभीर स्थिति पर उसे इलाज के लिए झांसी फिर ग्वालियर ले जाया गया। पीड़ि...