मेरठ, दिसम्बर 31 -- ओडीएल (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग) को छोड़ अन्य सभी पाठ्यक्रमों में प्राइवेट परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन करने की तैयारियों के बीच फेडरेशन, छात्र और विवि आमने-सामने आ गए हैं। फेडरेशन ने विवि से प्राइवेट डिग्री की वैधता का गजट नोटिफिकेशन सार्वजनिक करने की मांग की है। पूरे मामले में फेडरेशन ने कुलाधिपति से सीसीएसयू में वार्षिक प्रणाली में दी जा रही यूजी-पीजी प्राइवेट डिग्री की वैधता पर सवाल उठाए हैं। फेडरेशन के अनुसार एनईपी 2020 के बाद यूजी में देशभर में सेमेस्टर सिस्टम लागू हो चुका है और सीसीएसयू में रेगुलर छात्रों को सेमेस्टर में एनईपी से डिग्री दी जा रही है, जबकि प्राइवेट मोड में मात्र तीन महीने में वार्षिक प्रणाली से यूजी की डिग्री मिल रही है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेज फेडरेशन के अध्यक्ष नितिन यादव के अनुसार, विवि संकट का हवाला देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.