अयोध्या, फरवरी 11 -- अयोध्या, संवाददाता। मूल्य समर्थन योजना के तहत जनपद में किसानों से धान की ख़रीद के लिए खोले गए 77 क्रय केंद्रों में से 68 क्रय केंद्रों को बंद कर दिया गया है। बंद क्रय केंद्रों में विपणन शाखा के साथ साथ प्राइवेट क्रय एजेंसियों के केंद्र शामिल हैं। हालाँकि यह फ़ैसला राज्य मुख्यालय की तरफ़ से लिया गया है। क्रय केंद्रों को बंद करने के पीछे का सबसे अहम कारण न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जनपदों को आवंटित किए गए क्रय लक्ष्य अधिकतर जनपदों में या तो पूरे हो गए हैं या पूरे होने की कगार पर हैं। अयोध्या जनपद की बात करें तो यहाँ पर किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की ख़रीद के लिए कुल 77 क्रय केन्द्र खोले गए थे जिनमें से 68 क्रय केंद्रों को बंद कर नवीन मंडी अयोध्या में संचालित नौ क्रय केंद्रों को अभी भी क्रियाशील रखा गया है।।जिला ख...